नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की टाटा सियेरा को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस एसयूवी की डिलीवरी का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गुजरात के अहमदाबाद में एक डीलर द्वारा एक ही दिन में 101 सिएरा एसयूवी की डिलीवरी करते हुए दिखाया गया है।


