image 1775193829701

भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये 3 दमदार एसयूवी

बिजनेस 2

नई दिल्ली । आने वाले महीनों में भारतीय कार बाजार में तीन नई एसयूवी लॉन्च होने जा रही हैं, जो डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में क्रेटा को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। रिनॉल्ट डस्टर हायब्रिड कार की बात करें तो कंपनी इसे दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 केडब्ल्यूएच बैटरी दी जाएगी। यह एसयूवी शहर में 80 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक मोड में चलने में सक्षम होगी और करीब 40प्रतिशत तक फ्यूल की बचत का दावा किया जा रहा है। इसकी कुल रेंज 1000 किलोमीटर तक हो सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी बेहतर विकल्प बनाती है।

वहीं निसानअपनी नई एसयूवी निसान टेकटॉन को जल्द लॉन्च कर सकती है। यह टेरानो की जगह लेगी और रेनॉल्ट डस्टर के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे। डिजाइन के मामले में यह ज्यादा शार्प हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल और 18 इंच अलॉय व्हील्स के साथ आएगी, जिससे इसका लुक काफी अग्रेसिव नजर आएगा। इसके अलावा फाक्सवैगन 9 अप्रैल को फाक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इसमें नया फ्रंट और रियर डिजाइन, कनेक्टेड हेडलैंप, इल्यूमिनेटेड लोगो और नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे। हालांकि इंजन में बदलाव नहीं होगा, लेकिन ट्रांसमिशन को अपग्रेड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *