मुंबई। हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने संदेश में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों को दूसरों को प्रभावित करने की बजाय खुद को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने लिखा कि लोग किसी को इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि वह दयालु, सफल या उदार है, बल्कि इसलिए करते हैं क्योंकि वे खुद भी ऐसे गुण रखते हैं। उनके अनुसार, किसी को प्रभावित करने की कोशिश करना व्यर्थ है, क्योंकि सामने वाला तभी प्रभावित होगा जब वह खुद उस सोच का होगा। कंगना ने अपने संदेश में यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा दूसरों को खुश करने की कोशिश करता है, तो लोग उससे दूरी बनाने लगते हैं और कई बार नफरत भी करने लगते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपना सही समूह चुनें और वहां रहने की कोशिश न करें जहां वे असहज महसूस करते हैं।


