image 1775539793538

रसोई गैस की मारामारी से निपटने अब 5 किलो का गैस सिलेंडर

बिजनेस

सरकार और ऑयल कंपनियां मिलकर लेंगी अंतिम निर्णय

भोपाल। प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी और बढ़ती मांग के बीच सरकार नए घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। प्रस्ताव है कि नए उपभोक्ताओं को 14.2 किलो के बजाय 5 किलो का गैस सिलेंडर दिया जाए, ताकि उपलब्ध गैस का बेहतर वितरण किया जा सके और ज्यादा लोगों तक सुविधा पहुंच सके।

हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस सुझाव पर चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि छोटे सिलेंडर से गैस की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाया जा सकेगा। खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं को इससे राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *