image 1775626668053

डेस्क जॉब करने वालों के लिए लाभकारी है पूर्वोत्तानासन

लाइफस्टाइल

नई दिल्ली। ऑफिस में कुर्सी पर लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं की ओर धकेल रही है। ऐसे में योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने में मदद करता है। इन्हीं योगासनों में पूर्वोत्तानासन एक महत्वपूर्ण आसन माना जाता है, जो खासतौर पर डेस्क जॉब करने वालों के लिए बेहद लाभकारी है। पूर्वोत्तानासन शब्द दो भागों से मिलकर बना है ‘पूर्व’ यानी शरीर का अगला हिस्सा और ‘उत्तान’ यानी खिंचाव। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर के सामने वाले हिस्से में खिंचाव आता है, जिससे लचीलापन बढ़ता है और शरीर अधिक सक्रिय बनता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट योगाभ्यास किया जाए, तो लंबे समय तक फिट और स्वस्थ रहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *