पटना। बिहार के बक्सर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश रचने के आरोप में अमन तिवारी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव का रहने वाला यह युवक कथित तौर पर विदेशी और दुश्मन देशों की सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में था। पुलिस को उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन से ऐसे कई संवेदनशील दस्तावेज और संदेश मिले हैं, जो सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोपनीय जानकारी साझा करने और हमले की साजिश की ओर इशारा करते हैं।


