image 1775886898294

शिवानी के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं सहर बंबा

मनोरंजन 3

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के सुपुत्र आर्यन खान की आगामी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अभिनेत्री सहर बंबा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सहर बंबा हाल ही में एक फैशन इवेंट में डिजाइनर शिवानी निरुपम के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं। इस मौके पर सहर ने फैशन की दुनिया से जुड़े दबावों और इंटरनेट पर खुद को फैशन एक्सपर्ट बताने वाले आलोचकों के साथ-साथ ट्रोलर्स को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की। सहर ने स्पष्ट किया कि वह इन सभी बाहरी प्रभावों का बिल्कुल भी दबाव नहीं लेतीं और अपने सहज स्टाइल पर कायम रहती हैं। यह पूछे जाने पर कि वह फैशन से जुड़े इन दबावों से कैसे निपटती हैं, सहर ने बेबाकी से कहा, अगर आप हर बार घर से निकलते समय यह सोचते रहेंगे कि मेरे ड्रेस सेंस या फैशन को देखकर कोई कुछ लिख देगा या ट्रोल करेगा, तो आप खुद पर बेवजह बहुत ज्यादा प्रेशर डाल रहे हैं। यह वास्तविकता है कि लोग अपनी राय रखते हैं और कमेंट करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि एक व्यक्ति को बस साफ-सुथरा और प्रेजेंटेबल दिखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *