नईदिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी प्रतिष्ठित पल्सर रेंज में पल्सर 180 को नए अवतार में वापस लॉन्च कर दिया है। यह बाइक, अब 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। 2001 में पल्सर 150 के साथ लॉन्च होकर परफॉर्मेंस-कम्यूटर सेगमेंट को लोकप्रिय बनाने वाली इस बाइक की वापसी उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो पल्सर 150 (शुरुआती कीमत 1.13 लाख रुपये) से अपग्रेड करना चाहते हैं, क्योंकि लगभग 9,000 रुपये के अतिरिक्त खर्च पर उन्हें एक अधिक पावरफुल विकल्प मिल रहा है।


