image 1776341705689

झारखंड में एसआईआर शुरू करने की प्रक्रिया तेज, घर-घर जाएंगे बीएलओ लगाएं स्टीकर

बड़ी ख़बरें

राज्य मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा दिए निर्देश
रांची। झारखंड में मतदाता सूची के एसआइआर शुरू होने से पहले प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक इन तैयारियों की समीक्षा वर्चुअल बैठकों के जरिए से की जा रही थी, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद अब जिलों में जाकर भौतिक निरीक्षण शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और संभावित कमियों को दूर करना है। राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने जमशेदपुर का दौरा कर जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *