लंदन। आर्सेनलक की टीम यूईएफए चैंपियंस लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। उसने स्पोर्टिंग सीपी के खिलाफ कड़े मुकाबले में गोल रहित ड्रॉ खेलकर अंतिम चार में जगह बनायी। अब सेमीफाइनल में उसका सामना स्पेन के क्लब एटलेटिको डी मैड्रिड से होगा।
इस सत्र की चैंपियंस लीग में आर्सेनल अकेली ऐसी टीम है जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। उसने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए, उसने प्रतियोगिता में खेले गए 12 मैचों में से दस में जीत हासिल की है जबकि दो ड्रॉ रहे है।


