a woman suffering a nosebleed and headache

अचानक नाक से खून बहने लगे तो सही उपचार बेहद जरूरी

लाइफस्टाइल 2

नई दिल्ली । गर्मी के मौसम में नाक सु खून आने की समस्या बच्चों और बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। गर्मियों में शुष्क और गर्म हवा के कारण नाक के अंदर की नाजुक परत सूख जाती है, जिससे वहां की रक्त नलिकाएं कमजोर पड़ जाती हैं और आसानी से फट सकती हैं। नाक के भीतर की त्वचा अत्यंत पतली और संवेदनशील होती है, जिसमें छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तेज धूप और कम आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) के कारण यह परत और अधिक शुष्क हो जाती है। जब कोई व्यक्ति जोर से नाक साफ करता है, छींकता है या अपनी नाक में उंगली डालता है, तो ये कमजोर नलिकाएं टूट सकती हैं और खून बहने लगता है। इसके अलावा, एलर्जी, साइनस की परेशानी, ऊपरी श्वसन पथ का संक्रमण, या नाक में किसी प्रकार की चोट लगने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *