नई दिल्ली। तीस की उम्र के बाद शरीर में आने वाले छोटे-छोटे बदलावों को लोग अक्सर सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यही वह समय होता है जब शरीर धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों की ओर बढ़ने लगता है। यदि इन शुरुआती संकेतों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो छोटी लगने वाली समस्याएं आगे चलकर विकराल और जटिल बीमारी का रूप ले सकती हैं।


