व्यापार 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे. म्युंग की वार्ता से संबंधों को मिली नई ऊंचाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जी-म्युंग के बीच हुई अहम द्विपक्षीय वार्ता में भारत और दक्षिण कोरिया ने संबंधों को नई ऊंचाई देने का फैसला किया है। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।


