इस खास मौके पर आयुष्मान ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी यादें ताज़ा कीं
मुंबई। निर्देशक शूजित सरकार ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनकी पहचान अक्सर उनके प्रयोगात्मक विषयों और गहन सामाजिक संदेशों के लिए होती है। ऐसी ही एक फिल्म, विक्की डोनर, ने हाल ही में अपनी रिलीज के करीब 14 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और इसने हास्य व मनोरंजन के साथ दर्शकों को एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिया था। इस खास मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी यादें ताज़ा कीं, उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म की एक क्लिप साझा करते हुए लिखा, फिल्म विक्की डोनर के रिलीज के 14 साल पूरे।


