दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर में एक दंपती सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात साल की बच्ची घायल हो गई। हादसा रविवार देर रात हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। घायल बच्ची को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, विवेक अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


