केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की नशे को उखाड़ फेंकने की डेडलाइन तय
नई दिल्ली। विदेशों से खुफिया जानकारी जुटाने और उसका विश्लेषण करने वाली भारत की प्रमुख एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने वार्षिक व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस वर्ष मादक पदार्थ: एक सीमाहीन खतरा, एक सामूहिक जिम्मेदारी विषय पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2047 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों के गिरोहों को खत्म करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है और इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रही हैं।


