देर रात गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
लखनऊ। यूपी के एटा और बुलंदशहर में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। एटा में जैथरा इलाके के धौली रोड पर देर रात गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने भगाने की कोशिश करते फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, नकदी और एक बाइक बरामद की है। ये दोनों आरोपी जिले में छिनैती और लूटपाट के मामलों से जुड़े हुए हैं। सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 मई को जैथरा इलाके में गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी…चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार पुलिस टीम की तरफ आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। जब उन्हें रोका गया तो दोनों बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बाइक सवार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।


