image 21

विक्की ने दमदार अभिनय और मेहनत के बल पर बनाया खास मुकाम

मनोरंजन 2

मुंबई। मुंबई के चेंबूर में जन्मे बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद कलाकारों में अपनी जगह बना ली। विक्की कौशल आज हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। ‘मसान’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’, ‘सैम बहादुर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया। विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता शाम कौशल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *