इस्लामाबाद। पिछली कुछ समय से पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता चरम पर बनी हुई है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच आज मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट और अदियाला जेल के बाहर बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि चार सप्ताह से न तो इमरान खान से कोई संपर्क हो पा रहा है, न ही उनकी परिवार से मुलाकात की अनुमति दी जा रही है।
इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 1 से 3 दिसंबर तक धारा 144 लागू की गई है। प्रशासन के मुताबिक भीड़ और उपद्रव के खतरे को देखते हुए यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जरूरी है। पीटीआई नेता असद कैसर ने बताया कि विपक्षी सांसद आईएचसी के बाहर इकट्ठा होकर अदियाला जेल की ओर मार्च करेंगे।


