चंडीगढ़ पुलिस ने इमिग्रेशन फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो लोगों को न्यूजीलैंड भेजने और वर्क परमिट दिलाने का झूठा सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज सोबती और हरनीत वालिया के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर करीब 60 लाख रुपये वसूले। मामले की शिकायत बाबिता ने अपने भाई विवेक कुमार की तरफ से दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 23 मई 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एफआईआर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


