नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म अल्फा की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी। बाद में, फिल्म की रिलीज अप्रैल 2026 तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद खबर आई कि इसे 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। अब लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक रिलीज डेट फिर से बदल दी गई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अल्फा की रिलीज डेट को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। सूत्र ने बताया कि 3 जुलाई को अल्फा को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए परफेक्ट डेट है क्योंकि धमाल 4, जो उसी दिन रिलीज होने वाली थी अब 17 जुलाई तक पोस्टपोन कर दी गई है। 3 जुलाई को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए निर्माता आदित्य चोपड़ा को लगा कि अल्फा को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए यह सही तारीख है।


