image 870x 6a23a869e1fc1 1

भारत की आर्थिक रफ्तार बरकरार, विकास दर 7.7 प्रतिशत दर्ज

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर हासिल कर दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। वर्ष की चौथी तिमाही में विकास दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच गई। इस उपलब्धि पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि यह देश की मजबूत आर्थिक नीतियों, सुधारों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि नवाचार, बुनियादी ढांचे और उद्यमिता को बढ़ावा मिलने से भारत लगातार आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ रहा है और विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में नए अवसर सृजित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *