Rekha Gupta

O-Zone क्षेत्र के निवासियों को राहत, पुराने मकानों पर नहीं होगी कार्रवाई

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में स्पष्ट किया कि O-Zone क्षेत्र में पहले से बने मकानों और कॉलोनियों पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ या हटाने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के लोगों की चिंताओं को समझती है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में लाखों लोग निवास करते हैं। हाल के नोटिसों और सूचनाओं से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी थी। सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी भाषा का उपयोग न किया जाए जिससे अनावश्यक डर फैले। साथ ही, इस मुद्दे के समाधान के लिए आगे भी चर्चा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *