मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि कम उम्र से ही उनके मन में कुछ बड़ा हासिल करने और अपने माता-पिता को बेहतर जीवन देने का सपना था। उन्होंने कहा कि बचपन में किसी चीज़ को पसंद करने पर भी वे परिवार की आर्थिक स्थिति को समझते हुए अपनी इच्छाओं को दबा लेती थीं। रानी के अनुसार, वे अपनी उम्र के बच्चों की तुलना में अधिक संवेदनशील और समझदार थीं। घर की परिस्थितियों और माता-पिता की मेहनत को समझने की वजह से उन्होंने कभी अनावश्यक ज़िद नहीं की और हमेशा परिवार की खुशियों को प्राथमिकता दी।


