Nayab saini 8 1781504975796 m

रोहतक अग्निकांड: प्रभावित दुकानदारों और परिवारों के लिए राहत पैकेज घोषित

बड़ी ख़बरें 2

रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित व्यापारियों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, पूरी तरह से नष्ट हुई दुकानों के लिए 5 लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त दुकानों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। आग में नष्ट हुई रेहड़ियों के मालिकों को भी 50 हजार रुपये की मदद प्रदान की जाएगी। सरकार ने प्रभावित परिवारों और व्यापारियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *