image 77

टाइम की प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में चमकी स्मृति मंधाना

खेल 3

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को वर्ष 2026 के लिए जारी प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इस सम्मान को पाने वाली वह भारत की एकमात्र खिलाड़ी बनी हैं। सूची में भारतीय पुरुष क्रिकेट के बड़े नामों को जगह नहीं मिली, जिससे मंधाना की वैश्विक पहचान और प्रभाव और अधिक स्पष्ट होता है। मंधाना ने अपने करियर में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। महिला टी20 क्रिकेट में उनके नाम सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा वह इस प्रारूप और एकदिवसीय क्रिकेट दोनों में भारत की सबसे सफल बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *