1200 675 26986191 thumbnail 16x9 arrest aspera

कंपनी कर्मचारी निकला करोड़ों की लूट का मास्टरमाइंड, 8 आरोपी गिरफ्तार

जुर्म 2

दिल्ली में डेढ़ करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पीड़ित कंपनी का ही एक कर्मचारी इस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता था। उसने नकदी की जानकारी अपने साथियों तक पहुंचाई, जिसके बाद लूट को अंजाम दिया गया। पुलिस ने करीब 11 दिनों तक कई राज्यों में छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया और लूटी गई रकम में से 1.01 करोड़ रुपये बरामद कर लिए। जांच के दौरान सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनसे आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, वारदात पूरी योजना के तहत की गई थी और इसमें कई वाहन इस्तेमाल किए गए थे। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *