WhatsApp Image 2026 06 26 at 1.11.16 PM

डीजे पर गाना बदलने के विवाद ने ली युवक की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

जुर्म 2

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में डीजे पर गाना बदलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी हमले में बदल गया। बार में हुई कहासुनी के बाद कुछ युवक वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद चाकू लेकर लौटे और दो युवकों पर हमला कर दिया। इस वारदात में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *