Yamuna water dispute 1782735615767 m

30 साल पुराना यमुना जल विवाद खत्म, हरियाणा-राजस्थान के बीच हुआ अहम समझौता

भारत

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच यमुना जल परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। इस समझौते से करीब 30 वर्षों से लंबित जल वितरण से जुड़ी समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना के लागू होने के बाद दोनों राज्यों के कई क्षेत्रों को बेहतर जल उपलब्धता मिलेगी, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *