WhatsApp Image 2026 07 01 at 12.25.46 PM

दिल्ली में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, एक पहले भी हो चुका था निर्वासित

जुर्म 2

दिल्ली पुलिस की फॉरेनर्स सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक व्यक्ति वर्ष 2025 में भारत से निर्वासित किया जा चुका था, लेकिन वह दोबारा अवैध तरीके से देश में प्रवेश कर दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने दोनों को महेंद्र पार्क क्षेत्र से पकड़ा। जांच में उनके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं मिले। तलाशी के दौरान दो स्मार्टफोन, बांग्लादेशी पहचान पत्र और एक मिर्च स्प्रे बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों के निर्वासन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *