नई दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,930 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 3,113.50 रुपये थी। लखनऊ, कोलकाता और पटना समेत अन्य शहरों में भी दाम घटाए गए हैं। यह वर्ष 2026 में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में पहली राहत है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा। सरकार ने फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय कीमतें स्थिर रखने का फैसला किया है।


