202606303846513

सिंगापुर में भारत की रणनीतिक बढ़त, पी-8आई विमान से मलक्का जलडमरूमध्य पर कड़ी निगरानी

विश्व

भारत और सिंगापुर के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती मिली है। भारतीय नौसेना ने सिंगापुर के पाया लेबार एयरबेस पर अपना पी-8आई समुद्री निगरानी विमान तैनात किया है। इस कदम से मलक्का जलडमरूमध्य पर भारत की निगरानी क्षमता बढ़ेगी, जो चीन के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। दोनों देशों की नौसेनाओं ने समुद्री निगरानी और संचालन से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ स्तर का आदान-प्रदान कार्यक्रम भी आयोजित किया। हाल ही में दोनों देशों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों की बैठक में संयुक्त सैन्य अभ्यास, रक्षा सहयोग और आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी सहमति जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *