image 2026 07 02T130829.016

वैभव सूर्यवंशी को मौका न देना टीम की बड़ी चूक

खेल 3

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका न देने पर पूर्व भारतीय कोच Ravi Shastri ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वहां की परिस्थितियां युवा बल्लेबाज के लिए अनुकूल थीं और उसे अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी मिल सकता था। शास्त्री के अनुसार वैभव ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है और वह अपनी निडर बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें मौका नहीं मिला। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन की जगह दूसरे टी20 में वैभव को मौका दिए जाने की मांग तेज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *