1200 675 27042226 thumbnail 16x9 korea triple murder case

छत्तीसगढ़ में CBI जांच: बड़े मामलों में न्याय की राह अब भी लंबी

बड़ी ख़बरें 2

छत्तीसगढ़ में चर्चित आपराधिक, राजनीतिक और भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों की जांच वर्षों से CBI के जिम्मे रही है। हालांकि कई मामलों में जांच पूरी होने और आरोपपत्र दाखिल होने के बावजूद अंतिम न्यायिक फैसला अब तक नहीं हो सका। इससे एजेंसी की कार्यप्रणाली और जांच की गति पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच भी राज्य सरकार ने CBI को सौंप दी है, जिससे लोगों की उम्मीदें फिर बढ़ी हैं। इससे पहले फर्जी दस्तावेज प्रकरण, रामावतार जग्गी हत्याकांड, कलर डॉपलर घोटाला, पत्रकार हत्या और कथित सेक्स सीडी मामले जैसे कई संवेदनशील प्रकरण भी CBI के पास रहे। कई मामलों में सुनवाई अब भी जारी है या अंतिम फैसला नहीं आया है। ऐसे में जनता की नजर इस बात पर टिकी है कि नई जांच समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से पूरी होकर पीड़ितों को न्याय दिला पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *