25samantha1

सामंथा ने जून की यादें कीं साझा, मैटरनिटी ब्रेक की तैयारी तेज

मनोरंजन​

मुंबई। अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर जून महीने की यादों से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो का खास कोलाज साझा किया। पोस्ट में उनके वर्कआउट, यात्रा, वेलनेस, पसंदीदा भोजन, पालतू कुत्तों और पति राज निदिमोरु के साथ बिताए निजी पल नजर आए। फिटनेस वीडियो में बेबी बंप दिखाई देने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गईं। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि मौजूदा प्रोजेक्ट पूरे करने के बाद वह मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस विराम के बाद नई फिल्म के साथ दोबारा दर्शकों का मनोरंजन करने लौटेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *