सना सईद ने बतौर निर्माता अपनी पहली फीचर फिल्म ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ का पहला ड्राफ्ट पूरा होने की जानकारी साझा की है। यह फिल्म उनकी प्रोडक्शन कंपनी बियॉन्ड मैजिक स्टूडियोज के बैनर तले बनेगी, जिसमें वह अभिनय भी करेंगी। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सना ने बताया कि स्क्रिप्ट हाथ में आते ही उनका फिल्म निर्माण का सपना साकार होता महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि यह सफर चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन नई चीजें सीखने का उत्साह भी उतना ही है। सना के अनुसार, अभिनय के साथ फिल्म निर्माण हमेशा से उनका सपना रहा है और यह उनके करियर की नई शुरुआत है।


