uttarakhand 666931359 sm

उत्तराखंड में मॉनसून का प्रकोप, 120 सड़कें बंद, हाईवे और पुल प्रभावित

भारत 2

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्यभर में 120 सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही बाधित है। लखवाड़ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना का निर्माणाधीन हिस्सा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गिर गया, जिससे वाहन और मशीनें क्षतिग्रस्त हुईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में टौंस नदी पर बना अस्थायी पुल तेज बहाव में बह जाने से कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *