नई दिल्ली के मधु विहार थाना परिसर में तैनात दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा ने सोमवार को अपनी सरकारी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अधिकारी लंबे समय से अवसाद से जूझ रहे थे और पारिवारिक विवाद भी सामने आया है।


