रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यूनिसेफ भारत की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री से मुलाकात कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ माताएं और बच्चे राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और कुपोषण में कमी लाई जा सके। यूनिसेफ ने भी राज्य सरकार के साथ मिलकर स्वास्थ्य, पोषण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने का भरोसा जताया।


