29431c3f d458 4e22 afc4 9aa0acf33afb 1785493418396 m

जनकपुरी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग, बड़ा हादसा टला

बड़ी ख़बरें 3

नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित जिला केंद्र में शुक्रवार सुबह सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में लगी थी। समय रहते आग बुझा लेने से इसे अन्य कमरों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *