Screenshot 2026 08 13 120429

फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान 25 वर्षीय मजदूर पृथ्वीराज की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और साथी मजदूर फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं दी और अस्पताल में भी उचित जानकारी नहीं दी गई। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था और पीछे पत्नी व दो छोटी बेटियां हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *