WhatsApp Image 2026 08 13 at 12.14.07 PM

मथुरा में पुलिस मुठभेड़, 119 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

जुर्म

मथुरा में पुलिस ने हत्या, लूट और हथियारों से जुड़े 119 मामलों में वांछित आरोपी वसीम अकरम उर्फ वसीम लंबू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पश्चिम बंगाल से पकड़े जाने के बाद दिल्ली लाया जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश की और एक कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी और एक पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई गई। पुलिस ने आरोपी से छीनी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *