6a8527b676f18 governments major decision regarding recruitment exams in jharkhand photo pti 194904733 16x9 1

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, 22 परीक्षाएं रद्द

बड़ी ख़बरें 2

रांची। झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा समेत कुल 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, जबकि छह परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित किया गया है। इसके अलावा 2014 से अब तक JPSC और JSSC द्वारा आयोजित 17 परीक्षाओं, उनके परिणामों और नियुक्तियों की जांच CID को सौंपी गई है। सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। साथ ही अनियमितता से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की दिशा में भी कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *