रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला फिर सामने आया है। यहां छत्तीसगढ़ के रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए दूसरे मैच में भी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरे को लांघकर विराट के करीब पहुंच गया। ये घटना टी ब्रेक के दौरान हुई। उस समय विराट क्रीज पर थे, तभी एक युवक मैदान में पहुंच गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उस काबू कर मैदान से बाहर कर दिया। वहीं इससे पहले रांची में खेले गए मुकाबले के दौरान भी एक प्रशंसक मैदान के अंदर आ गया था और उसने कोहली के पैर छूने का प्रयास किया था।


