Screenshot 2026 09 07 232508

वाराणसी में ‘हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत

भारत

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में ‘हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 30 दिवसीय 9वें प्रदेशव्यापी पोषण माह का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखते हुए बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया गया है। पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बेहतर सेवाओं और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *