4539955 karishma kapoor

कपूर परिवार में आज भी कायम है गणेश चतुर्थी की परंपरा

मनोरंजन 2

मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कपूर परिवार की गणेश चतुर्थी से जुड़ी पुरानी परंपरा को याद किया। उन्होंने बताया कि राज कपूर के दौर में आरके स्टूडियो में गणपति उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाता था। इसमें स्टूडियो के कर्मचारी और आसपास के लोग भी शामिल होते थे। राज कपूर के निधन के बाद स्टूडियो में यह आयोजन बंद हो गया, लेकिन कपूर परिवार के घरों में परंपरा अब भी जारी है। करिश्मा ने कहा कि परिवार के सदस्य व्यस्तता और शूटिंग के बावजूद गणेश उत्सव के दौरान बप्पा के दर्शन जरूर करते हैं। उन्होंने इसे परिवार की संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *