Vikram for web

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

बड़ी ख़बरें 2

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक मामले में सुस्त और विवादास्पद रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है। न्यायमूर्ति की पीठ ने कहा कि यदि पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगेंगे, तो आम जनता का न्याय प्रणाली से भरोसा उठ जाएगा। शीर्ष अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पुलिस से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई को क्यों न सौंप दी जाए। अदालत ने पुलिस बल को नियमों का सख्ती से पालन करने और बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से काम करने की सख्त ताकीद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *