मुंबई। छोटे परदे का लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस 19’ के परिणाम सामने आने के बाद शो के विनर गौरव खन्ना लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘बिग बॉस 19’में 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी अपने नाम कर गौरव ने फिनाले में फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और अमाल मलिक को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।


