जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में लगातार तीसरे दिन बम विस्फोट की धमकी मिली इस सप्ताह की शुरुआत से रोजाना ऐसी धमकी भरा ईमेल मिल रहा है. धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने मुकदमों की सुनवाई करीब एक घंटे रोक दी. हाईकोर्ट परिसर की जांच की गई. वकीलों और पक्षकारों समेत अन्य सभी को मुख्य परिसर से बाहर कर तलाशी ली गई. धमकी को देखते हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की गई है।


