C 53 1 CH1509 46282628

मलबे के बीच से मिला सातवां शव, पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार का रेसक्यू ऑपरेशन पूरा

भारत 2

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में चार दिन पहले हुए निमार्णाधीन इमारत ढहने के हादसे में राहत और बचाव कार्य अब समाप्त हो चुका है। रविवार को मलबे के नीचे से सातवें और आखिरी मजदूर का शव बरामद कर लिया गया, जिसकी पहचान बिहार के दरभंगा निवासी लुघुमन मुखिया के रूप में हुई है। इस भयानक हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब सात हो गई है। पिछले चार दिनों से पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और नगर निगम की टीमें लगातार संयुक्त रूप से खोजबीन अभियान में जुटी हुई थीं। अंतिम शव मिलने के बाद प्रशासन ने राहत अभियान पूरा होने की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *